16,000 हजार की ऊंचाई पर लहराया देश का तिरंगा, ITBP जवानों पर हर हिंदुस्तानी को गर्व

Saturday, Aug 15, 2020 - 10:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत को मिली आजादी का आज पूरा देश जश्न मना रहा है। 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया तो वहीं भारत माता के रखवालों ने भी 16,000 हजार फीट की ऊंचाई पर देश की शान तिरंगे को फहराया। 

 

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर चोटी पर तिरंगा फहराकर भारत माता को सलाम किया। 

पैंगोंग त्सो नदी के तट पर आईटीबीपी के कमांडो द्वारा बनाए गए स्वतंत्रता दिवस के जश्न की वीडियो और तस्वीरे भी सामने आई है, जिससे देखकर हर भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

भारतीय सेना के जवानों के इस जज्बे को पूरा देश आज सलाम कर रहा है। पैंगोंग त्सो नदी में आज सिर्फ एक ही गूंज सुनाई दे रही थी वंदे मातरम और भारत माता की जय, जिससे पूरा वातावरण भारतमय हो गया। 

बता दें कि पिछले कुछ समय भारत और चीन के साथ रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि  बावजूद इसके बॉर्डर पर तैनात जवानों के जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिली। जवानों की यह तस्वीरें और वीडियो देश में एक अलग ही जोश पैदा कर रही हैं। 


 

vasudha

Advertising