इस सिपाही की परेड देखकर आप नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखें Video

Thursday, Oct 12, 2017 - 05:43 PM (IST)

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी पुलिसवालों का सिर शर्म से झुकने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल हैदराबाद के फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट का एक सिपाही शराब के नशे में अपने दफ्तर पहुंचा। वहां सिपाहियों की परेड हो रही थी, लिहाजा वह भी लाइन में लग गया। ये शराबी सिपाही ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, और जब इसे परेड करने के लिए कहा गया, तो इसने ऐसी परेड की जिसे देखकर लोग लोटपोट हो गए। 



परेड के दौरान थाना प्रमुख जैसे ही विश्राम-सावधान कहते हैं वह  यहां-वहां चक्कर काटने लगा। एक बार तो वह पास खड़ी बाइक से ही जा टकराता है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 9 अक्टूबर को शेयर किया गया जिसे अबतक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा कि पैसा देकर पुलिस में भर्ती किया गया है। ये गलती इनकी नहीं है। ये पुलिस अधिकारी की गलती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि  ये देश की क्या रक्षा करेंगे जब खुद ही सीधे खड़े नहीं हो सकते। इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना चाहिए।

Advertising