श्रीनगर में आर्मी कैंप से जवान लापता

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 04:23 PM (IST)

श्रीनगर: शहर के सदरबल क्षेत्र से सेना का जवान लापता हो गया। जवान आर्मी कैंप से गुम हुआ है। उसकी पहचान जतिन्द्र  केतौर परहुई है। जवान का जीडी नंबर 1204302 है और वो मौजूदा समय में सदरबल में ही पोस्टड था।


जनकारी के अनुसार जतिन्द्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सशस्त्र सीमा बल का जवान वीरवार शाम से श्रीनगर शहर से लापता है। इस संदर्भ में लाल बाजार पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस उसे तलाशने में जुट गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कश्मीर से कई बार जवान लापता हो चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News