आज रात लगेगा 2019 का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें भारतीयों पर डालेगा क्या प्रभाव

Tuesday, Jul 02, 2019 - 02:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

हिन्‍दू पंचांग के अनुसार आज यानी 2 जुलाई को आषाढ़ अमावस्‍या है। इसे भौमवती अमावस्‍या कहा जाता है। आज साल का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जो करीब-करीब 4 घंटे 55 मिनट तक रहने वाला है। रात को लगभग 10:25 से ग्रहण का आरंभ होगा और 3 जुलाई की प्रात: 3:20 तक इसका प्रभाव रहेगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण रात को लगने वाला है इसलिए भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक का भी प्रभाव नहीं लगेगा। अत: इस दौरान किसी भी तरह का विचार करने की अवश्यकता नहीं है। इससे पूर्व 2019 का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगा था। आज का ग्रहण केवल दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकेगा। न्यूजीलैंड के तट पर भी ये दिखेगा। साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। जिसे भारत में देखा जा सकेगा और उसका सूतक भी मान्य होगा। ये ग्रहण वलयकार होगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण का लगना खगोलीय घटना है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आता है तो उस समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश नहीं दिखता। इस भौगोलिक घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

उपाय
गुड लक के लिए भगवान विष्णु पर 15 बत्तियों वाला दीपक करें।
निसंतान दंपत्ति विष्णु मंदिर में पपीता अर्पित करें।
पितृदोष से मुक्ति के लिए श्रीहरि विष्णु पर चढ़ा सतनजा पक्षियों को डालें।
किसी भी तरह की हानि से बचने के लिए सूर्यदेव पर 12 मसूर के दाने अर्पित करें।
धन लाभ के लिए सूर्यदेव पर चढ़ा तांबे का टुकड़ा गल्ले अथवा वर्कप्लेस में रखें।
लव लाइफ में सफलता प्राप्त करने के लिए सूर्यदेव पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। 

Niyati Bhandari

Advertising