सोलंकी ने उड़ान रद्द होने के चलते स्थगित की अमेरिका यात्रा

Wednesday, Mar 21, 2018 - 09:45 PM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने अपनी दो सप्ताह की अमेरिका यात्रा वहां के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के चलते उड़ान रद्द होने के कारण स्थगित कर दी है। 

सोलंकी ने बुधवार को स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेवार्क तथा आसपास में हुई भारी बर्फबारी के कारण उड़ान रद्द होने की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। ज्ञातव्य है कि सोलंकी के इस्तीफे की अटकलों के बीच वह इस निजी विदेश प्रवास पर जाने वाले थे।  

Punjab Kesari

Advertising