पाक ने एलओसी को फिर बनाया निशाना, जवान शहीद

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 10:35 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान द्वारा मेंढर सेक्टर की फारवर्ड पोस्टों को निशाना बनाकर की जा रही गोलीबारी में एक और जवान शहीद हो गया है। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर एलओसी को लगातार निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तानी स्नाइपर शाट से आज दो भारतीय जवानों की मौत हो गई। एसडीपीओ मेंढर ने घटना की पुष्टि की है।


मृतक जवान की पहचान 21 पंजाब के सिपाही रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। 21 पंजाब की डी कंपनी का यह सिपाही भारत की दामु पोस्ट पर तैनात था जिस पर पाक रेंजरस ने 650 मुझाहीद की झंडा पोस्ट से स्नाइपर का निशाना लगाया। इससे पहले सुबह भी एक जवान की स्नाइपर की गोली लगने से मौत हो गई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News