सिख नरसंहार के दोषी के घर जाना गलत, आरपी सिंह ने BJP सांसदों की यात्रा पर जताई आपत्ति

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 08:23 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी सांसदों-कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया सज्जन कुमार के घर जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्टकर कहा कि ‘राजनीति से बड़ी समाज नीति होती है। भाजपा प्रवक्ता आर. पी. सिंह शनिवार को कहा, ''क्योंकि सज्जन कुमार हत्यारा था, वह ऐसा व्यक्ति था, जिसने सिखों के नरसंहार को अंजाम दिया था। बाद में अदालत ने उसे दोषी ठहराया। ऐसा नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुआ।

आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों-कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई। वर्ष 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुमार का 20 अगस्त को यहां सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था। भाजपा सांसद- सहरावत, बिधूड़ी और चंदोलिया हाल में कुमार के आवास पर शोक जताने गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh