दूल्हे की ऐसी धमाकेदार एंट्री पहले नहीं देखी होगी आपने, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Aug 20, 2019 - 12:19 PM (IST)

नई दिल्ली: शादी किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। लोग इसे यादगार बनाने के लिए क्या नहीं करते हैं। कोई आसमान में उड़ते हुए शादी करता है तो कोई जमीन से हजारों फीट ऊपर उड़ते हुए विमान में अपने साथी के साथ जीवनभर साथ रहने की कसमें खाता है। वहीं इनदिनों सोशल सोशल मीडिया इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी में दूल्हे ने भांगड़ा करते हुए एंट्री की। 

This is how Sikh men dance 💃 👳🏻‍♂️ pic.twitter.com/Pl6DO3MAt4

— Harjinder Singh Kukreja (@SinghLions) August 16, 2019

 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि सूट-बूट पहने एक सरदार शादी में एंट्री करते हैं और पीछे से उसी तरह उनके दोस्त एंट्री करते हुए दिखाई देते हैं। दूल्हे के मूव्स को देखते ही लोग वहां खड़े लोग शोर मचाना शुरू कर देते हैं। पीछे का शोर सुनकर लग रहा है कि लोग दूल्हे की एंट्री करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 


वीडियो को मिल चुके हैं अब तक 71 हजार लाइक्स 
इस वीडियो को ट्विटर पर हरिंदर सिंह कुकरेजा नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा है कि इस तरह सिख डांस करता है। वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और 71 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। 


 

Anil dev

Advertising