नदी के पास घूम रहा था बाघ, जैसे ही मारी दहाड़ तो खौफ में... (Watch video)
Thursday, Dec 12, 2019 - 02:28 PM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नदी के पास घूम रहे बाघ को दहाड़ लगाते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है।
They say in #forest animals can hear tigers roar upto kilometres. And that is what terrify them. Listen to believe. Here in an old video at Sunderban #Tiger Reseve tiger is registering it's presence. Goosebumps guaranteed. pic.twitter.com/7lr18rOK0S
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) December 10, 2019
इस वीडियो में भी जंगल में अपनी मौजूदगी की घोषणा करते हुए बाघ जोर से गरज रहा है। वीडियो में बाघ को नदी के किनारे सुंदरबन टाइगर रिजर्व में पेड़ों के बीच धीरे-धीरे चलते हुए देखा जा सकता है। ऑफिसर प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, कहते हैं कि वन में जानवर किलोमीटर तक बाघों की दहाड़ सुन सकते हैं और यही उन्हें भयभीत करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है।