रानू मंडल के बाद 2 साल की बच्ची ने गाया लता का ''''लग जा गले'''', क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग (VIDEO)

Tuesday, Dec 03, 2019 - 12:27 PM (IST)

नई दिल्ली: आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जो रातों-रातों चाहे किसी को भी सेलिब्रिटी बना देता है। इसका ताजा उदाहरण हैं पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्‍टेशन पर गाती रानू मंडल जो अपने एक गाने के सोशल मीडिया पर आते ही स्‍टार बन गईं। वहीं इनदिनों एक एक 2 साल की बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह लता मंगेशकर के बेहद मशहूर गाने लग जा गले गाने को गाती हुई दिखाई दे रही हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Musicon #lagjagale🎵 #latamangeshkarji 🙏🙏🙏#babygirl🎀

A post shared by Pragya Medha (@pragyamedha11) on Jul 19, 2019 at 9:32am PDT

 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रज्ञा मेधा नाम की बच्ची बहुत ही मधुर आवाज लता के गाने को गाती हुई नजर आ रही है।  इस छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की तरह गाना गाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं। हालाकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगा है कि यह गाना कब और कहां हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पंसद किया जा रहा है। 

Anil dev

Advertising