घूम रहा था बाघ, तभी सामने आ गया खतरनाक अजगर, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ
Tuesday, Jul 21, 2020 - 05:52 PM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघ और खतरनाक अजगर का आमना सामना हुआ। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर अपलोड किया है।
Tiger leaves the way to Python.. pic.twitter.com/87nGHbo0M0
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 21, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ जंगल में घूम रहा था. तभी एक बड़ा सा अजगर उसके रास्ते में आ गया। वो उसके सामने लेटा हुआ था। बाघ ने चतुराई दिखाई और उसके पास से निकल गया। इस वीडियो को कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है।