ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, फेसबुक पर अपलोड करते थे लड़कियों की अश्लील तस्वीरें
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2015 - 12:24 PM (IST)

त्रिवेंद्रम: सोशल मीडिया पर खेले जा रहे एक गंदे खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया। यह गिरोह ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने कई लड़कियों और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ''किस ऑफ लव'' कैंपेन का चेहरा रहे राहुल पशुपालन और उनकी पत्नी रेशमी आर. नायर भी शामिल हैं।
आरोपियों ने धंधा चलाने के लिए फेसबुक पर ''कोचु सुंदारिकल'' नाम से एक फेसबुक पेज बनाया था। फिलहाल पुलिस ने पेज को ब्लॉक कर दिया है। पेज पर नाबालिग लड़कियों के अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जाती थी, डिमांड करने वाले से मोटी रकम लेकर लड़कियां भेजी जाती थीं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और आगे की जांच शुरू कर दी है।