रईस लड़की के इशारे पर गरीब लड़के ने किया ऐसा धांसू डांस, वीडियो वायरल

Friday, Aug 03, 2018 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पंजाबी सिंगर अमृत मान के नए सॉन्ग पर एक गरीब बच्चा खूबसूरत डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अमृत मान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार में बैठी एक रईस लड़की इशारे से लड़के को नाचने के लिए कहती हैं। इसके बाद लड़का गाने पर शानदार डांस करता है जिसे देखकर लड़की उसे इनाम में पैसे देती है। अमृत मान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर डाला है और लिखा है: इस छोटे बच्चे के बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशंस...कल से देख रहा हूं इस वीडियो को....इंटरनेट पर कई एकाउंट्स ने इस वीडियो को अपलोड किया और आज मैंने भी आपके लिए इसे शेयक किया... ये वीडियो बहुत ही प्यारा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

 

 

Anil dev

Advertising