साइकिल से वैष्णो देवी यात्रा पर निकली 68 साल की महिला, वीडियो देख लोग बोले- जय माता दी
Tuesday, Oct 20, 2020 - 12:35 PM (IST)
मुंबई: सोशल मीडिया पर इनदिनों हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की 68 साल की एक महिला अपनी साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा पर पर जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर महिला की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
A 68 year old Marathi lady is going to Vaishnodevi on her own, alone, by geared cycle. 2200 km from Khamgaon. Mother's power 🙏💐😇 #MatruShakti pic.twitter.com/TcoOnda2Zg
— Ratan Sharda 🇮🇳 (@RatanSharda55) October 19, 2020
वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 68 साल की एक मराठी महिला अकेले साइकिल से वैष्णो देवी जा रही है. खामगांव से 2200 किलोमीटर की यात्रा... मदर्स पावर। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि इन दिनों उनकी तरह ताकत, साहस और विश्वास का मिलना मुश्किल है। हम सभी को अपने बुजुर्गों से बहुत कुछ सीखना है। जय माता दी। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।