लाखों में एक पैदा होता है एक एेसा बच्चा, डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

Saturday, Apr 14, 2018 - 10:48 AM (IST)

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर इनदिनों हैरान कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें एक महिला ने दो सिर वाले बच्चे का जन्म दिया।  इस बच्चे की झलक पाने के लिए काफी लोग अस्पताल में जमा हो गए। मामला महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सिविल हॉस्पिटल का है। 

जानकारी मुताबिक विडी घरकुल इलाके में रहने वाली एक महिला को छत्रपति सर्वोपचार शासकीय हॉस्पिटल में बुधवार को महिला को भर्ती कराया गया था। इस महिला की डिलीवरी होनी थी इसलिए महिला की मेडिकल चेअकप कर प्रसूति से पहले सोनाग्राफी की गई थी। इस समय दंपति को डॉक्टरों ने पहले से दो सिर वाला बच्चा होने की संभावना जाहिर की थी।

जब गुरूवार को महिला ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया तो डॉक्टर्स भी देखकर हैरान रह गए।बच्चे के दो दिल, दो सांस नलिका, दो हाथ, दो पैर, एक लीवर और दो किडनी हैं। इस बच्चे को हॉस्पिटल KB ब्लॉक में नवजात शिशु ICU वार्ड में रखा गया है। बच्चे को ऑक्सीजन, सलाइन व दवाईयां दी जा रही है, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक लाखों बच्चों में एक ही ऐसा बच्चा पैदा होता है। 

Anil dev

Advertising