तालिबानी सजा: पत्नी को दी पति को कंधे पर बैठाकर घुमाने की सजा, शर्मनाक घटना की VIDEO बनाते रहे लोग

Thursday, Jul 30, 2020 - 01:45 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवती को प्रेम-प्रसंग के चलते एक महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने की तालिबानी सजा सुनाई गई। यह घटना मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ में हुई। 


जानकारी मुताबिक पीड़िता रविवार को पति और तीन बच्चों के साथ गुजरात से झाबुआ के छापरी रनवासा गांव में लौटी थी। दोनों गुजरात में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है। परिवार के लोगों ने इसी शंका के आधार पर पीड़िता को यह सजा दी। सजा के तौर पर महिला को पति को कंधे पर बैठाकर घुमाना पड़ा। पीछे-पीछे गांववाले थे।  वह शोर मचाते रहे। एक जगह जब वो थक गई तो छड़ी से उसे पीटा भी गया। आगे-आगे वह रोती हुए चलती रही थी और उसके पीछे गांववाले उसे पीटते हुए जा रहे थे। इस घटना के वीडियो वायरल होते हुए हरकत में आई पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

Anil dev

Advertising