मां ने बेटे से बोला- दुआ करो 15 तारीख से खुल जाएं स्कूल, सुनते ही फूट कर रोने लगा मासूम
Wednesday, Aug 12, 2020 - 01:23 PM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे लॉकडाउन के बाद एक बच्चा स्कूल के फिर खुलने की बात से फूट-फूट कर रोने लगता है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Ab kya karen!! 😂😂 pic.twitter.com/qpws0sxrR7
— Dr Arvind Mayaram اروند مایارام अरविंद मायाराम (@MayaramArvind) August 10, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां बच्चे से कहती है, चलो, अब हाथ उठाओ दुआ के लिए। बच्चा जैसे ही दुआ के लिए हाथ उठाता है तो मां कहती है, चलो बोलो, अल्लाह... मैं दुआ करता हूं कि 15 तारीख से स्कूल खुल जाएं। इतना सुनते ही बच्चा फूट-फूटकर रोने लगता है। आस-पास बैठे लोग उसको देखकर हंस पड़ते हैं। इस वीडियो को पूर्व वित्त सचिव, अरविंद मायाराम ने शेयर करते हु कैप्शन में लिखा, अब क्या करें। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।