सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही यह लड़की, लालू को भी छोड़ा पीछे

Friday, Jul 21, 2017 - 02:25 PM (IST)

पटना: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार की किरण यादव धमाल मचा रही है। फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है, जिसक चलते वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी आगे निकल गई है। कुछ ही समय में फैन-फॉलोइंग की जबरदस्त ऊंचाइयां छू चुका यह फेसबुक अकाउंट हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। 



जानकारी के अनुसार बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली किरण यादव ने हाजीपुर के डी.सी. कॉलेज से पढ़ाई की है। किरण के फेसबुक अकाउंट के अनुसार अब वह दिल्ली में रहती है। किरण की निजी जिंदगी के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते, लेकिन उनके  पोस्‍ट जबरदस्‍त हिट हैं।

चाहे प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का मामला हो या नोटबंदी अथवा जी.एस.टी. लागू करने का, हर मुद्दे को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया। उनके पोस्ट को हजारों लाइक्स के साथ-साथ सैकड़ों लोगों की तरफ से शेयर किया जाता है।  किरण के अधिकतर पोस्ट हिंदी में होते है , जिसमें कई गलतियां भी होती हैं। वह ना तो कोई  सामाजिक कार्यकर्ता और ना ही कोई सेलिब्रिटी फिर भी दुनिया के सबसे बड़े सोशल साइट पर लोग उनके दीवाने हैं।

Advertising