BJP के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स

Monday, Apr 17, 2017 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो जहां कोई भी रातों रात स्टार बन सकता है। फिर चाहे कोई चाय वाला हो या कोई सब्जी वाली आए दिन कोई ना कोई स्टार बन ही रहा है। 





इंस्टाग्राम पर 12 लाख फॉलोअर्स 
इनदिनों गुजरात में बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास की बेटी सपना व्यास पटेल भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से धूम मचाई हुई है। सपना व्यास पटेल के सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम 12 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स है।



आज की तारीख में वह इंस्टाग्राम पर बेहद लोकप्रिय फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी मशहूर हैं। सपना की तस्वीरें बहुत जल्द वायरल हो जाती हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। 




33 किलो वजन किया कम
जानकारी मुताबिक सपना पटेल जब 19 साल की थीं, उनका वजन लगभग 86 किलोग्राम था, लेकिन अब वह महज 55 किलोग्राम की हैं। उन्होंने लोगों के मजाक को अपना हथियार बनाया और महज 1 साल के भीतर 33 किलो वजन कम कर खुद को फैट से फिट कर लिया।



 

 

Advertising