पेड़ पर लटका हुआ अजीबोगरीब जीव लोगों के लिए बना पहेली, वीडियो हुआ वायरल

Monday, Mar 16, 2020 - 03:51 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी यूजर्स को उलझा कर रखा हुआ है। दरअसल इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अजीब सा दिखने वाला जीव धीरे-धीरे एक पेड़ पर चढ़ हुआ दिखाई दे रहा है। 


कासवान ने वीडियो के शेयर करते हुए  कैप्शन में लिखा, प्रकृति ने हर हिस्से को सटीकता से रखा है। कासवान ने लिखा है कि वीडियो को मारिया चाकोन द्वारा फिल्माया गया है। मेरा विश्वास करो आपने अब तक ऐसा क्रिएचर नहीं देखा होगा। 44 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग कंफ्यूज होकर यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये जीव है क्या।

Anil dev

Advertising