रामायण के लक्ष्मण का फैन हुआ सोशल मीड‍िया, लिखा-ऐसे ही नहीं शूर्पणखा का आया इन पर दिल

Wednesday, Apr 15, 2020 - 04:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दूरदर्शन पर जब से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ हुआ उसी दिन से इस टीवी शो की सारी स्टार कास्ट काफी सुर्खियों में है। प्रभु श्रीराम की भूमिका में अभिनेता अरुण गोविल की जहां लोगों को स्माइल काफी भाई तो वहीं माता सीता के रोल में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की सादगी के लोग कायल हुए। वहीं शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी तो सोशल मीडिया पर पहले ही दिन से छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर सुनील लहरी की काफी फैन फॉलोइंग है।

खास तौर पर लड़कियां उनकी काफी फैन हैं। सोशल मीडिया पर सुनील की एक्टिंग, एनर्जी और लुक्स की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो उनकी पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यूं ही नहीं शूर्पणखा आपकी फैन हुई थी।

 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-वन मैन आर्मी, ये रामायण के हर एपिसोड को अपनी एक्टिंग से चुरा लेता है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर #laxman और #laxmanji काफी ट्रेंड में रहा था। लोगों ने जहां सुनील लहरी की एक्टिंग को खूब सराहा था

वहीं लोगों ने तो यह तक कह दिया था कि ये पहले एंग्री मैन हैं। बता के दें कि कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन है और इसी के चलते रामानंद सागर निर्मित टीवी शो रामायण का पुन प्रसारण हो रहा है। रामायण ने टीवी शो के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां तक कि दूरदर्शन ने भी कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

 

Seema Sharma

Advertising