DTC बस में सपना चौधरी के ''तेरा आंख्या का यो काजल'' पर लड़की ने किया डांस (Watch pics)

Thursday, Jul 18, 2019 - 11:05 AM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की देश की राजधानी में दिल्ली परिवहन निगम की बस में सपना चौधरी के एक हिट गाने तेरी आख्यां का यो काजल... पर डांस करती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि मामला 12 जुलाई का है जब एक डीटीस बस जनकपुरी से सटे हरिनगर डिपो पर थी। उस दौरान खाली खड़ी बस में एक लड़की ने पहले बस के मार्शल के सामने तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस किया।  हैरानी की बात है कि बस में मार्शल भी मौजूद था, लेकिन उसने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वह लड़की को देखकर मुस्कुराता रहा।

लड़की के डांस का यही वीडियो जब वायरल होना शुरू हुआ तो बात डीटीसी के अधिकारियों तक जा पहुंची और इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई। इस बस के ड्राइवर वीरपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। कंडक्टर गगनदीप कॉन्ट्रैक्ट पर था, उससे भी जवाब मांगा गया है। इसके अलावा मार्शल को सिविल डिफेंस ऑफिस भेज दिया गया है।

Anil dev

Advertising