डब्बू अंकल के बाद सोशल मीडिया पर छाया 'चचा जान' का डांस, वीडियो वायरल
Tuesday, Dec 17, 2019 - 05:59 PM (IST)
नई दिल्ली: नाचने की कोई उम्र नहीं होती बस दिल में जज्बा होना चाहिए। ऐसा ही एक बुजुर्ग का डांस सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है जो उम्र के इस पड़ाव में भी जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस बुजुर्ग के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को बीस हजार से भी अधिक बार देखा गया है।
You don't stop dancing because you grow old, you grow old because you stop dancing. Look at chacha jaan! pic.twitter.com/DkDkyxEZFG
— Harsh Goenka (@hvgoenka) December 13, 2019
क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा ये वीडियो 1952 में रिलीज हुई राजकपूर की फिल्म आवारा का है। जिसके गाने घर आया परदेसीज पर ये अंकर डांस कर रहे हैं। इन चाचा जान को को देखकर आपको जरुर डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव की याद आ जाएगी।
मिल रही शानदार प्रतिकियाएं
डांसिंग अंकल के बाद अब इन चाचा जान को भी यूजर्स काफी पंसद कर रहे हैं और उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इनको रॉकस्टार चचा जान कह रहे हैं।