राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, कैप्टन अमरिंदर भी बैठे साथ (Watch video)

Wednesday, May 15, 2019 - 08:59 PM (IST)

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान आपने अक्सर नेताओं को आपने कार, बाइक या बस में सफर करते बहुत बार देखा होगा, लेकिन प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पंजाब में अलग ही अंदाज देखने को मिला। जहां वह ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए। 

दरअसल राहुल गांधी आज पंजाब के लुधियाना जिले में रैली करने आए थे इस दौरान उन्हें ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन और पंजाब कांग्रेस इंचार्ज आशा कुमारी भी साथ बैठे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। 
 

वहीं इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सोचते हैं कि केवल एक ही व्यक्ति देश चला सकता है, लेकिन वास्तव में लोग इस देश को चलाते है। गांधी ने कहा कि मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मजाकउड़ाते थे लेकिन पांच वर्षों के बाद अब मोदी जी मनमोहन सिंह का मजाक नहीं उड़ाते। आज देश वादे पूरे नहीं होने पर प्रधानमंत्री का मजाक बना रहा है। गांधी ने 2015 में बेअदबी की घटनाओं का जिक्र किया और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने का वादा किया। 

 

Anil dev

Advertising