इस शख्स ने खुद लिखा अपना शोक समाचार, मौत के बाद छपा तो हर कोई रो पड़ा

Monday, Oct 19, 2020 - 11:16 AM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक शोक समाचार तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पढ़कर हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पा रहा। दरअसल यह शोक समाचार चेन्‍नई के रहने वाले सेप्‍टुगनरियन एज्‍जी उमा महेश ने अपने मौत से पहले ही लिखा दिया था। उनका 72 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। इसे अब उनके परिवार ने अखबार में छपवाया और सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित किया। इसे बड़ी संख्‍या में लोग शेयर कर रहे हैं।

अपने सारे ठीक शारीरिक अंगों दान देने का किया ऐलान
इज्‍जी ने शोक समाचार में अपने सारे ठीक शारीरिक अंगों को ट्रांसप्‍लांटेशन के लिए और शेष शरीर को रिसर्च कार्य के लिए दान देने का ऐलान किया है। उन्‍होंने इसमें लिखा, मेरी पार्टी खत्म हो गई है और मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों को मैं पीछे छोड़ रहा हूं, उनके लिए कोई हैंगओवर नहीं है। समय सबके लिए चल रहा है। अच्छी तरह से जिएं, अपने जीवन का आनंद लें और पार्टी जारी रखें। एज्‍जी एक पूर्व कार रैली ड्राइवर थे और उन्होंने इंडियन ग्रांड प्री इन बुद्धिस्ट इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला वन के पूर्व उप सचिव के रूप में भी कार्य किया। उन्‍होंने अपने लिखे फेसबुक नोट में कारों और रेसिंग के लिए अपने आजीवन प्यार का इजहार किया। 

Anil dev

Advertising