इस बौद्ध भिक्षु की आवाज में गणेश मंत्र सुन आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, वीडियो हुआ वायरल
Tuesday, Sep 14, 2021 - 12:44 PM (IST)
नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों दिल को जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बौद्ध भिक्षु ने अपनी सुरीली आवाज में ऐसा गणेश मंत्र गाया जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस वीडियो को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है।
The most soulful Ganesh vandana by a Tibetan monk Ani Choying Dolma! #GaneshChaturthi pic.twitter.com/gvY4zvysud
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 11, 2021
दरअसल, यह वीडियो म्यूनिख में एनी चोयिंग ड्रोलमा के कॉन्सर्ट का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा, "सबसे भावपूर्ण," एक तिब्बती भिक्षु एनी चोयिंग ड्रोलमा द्वारा सबसे भावपूर्ण गणेश वंदना। एनी चोयिंग ड्रोलमा के गणेश मंत्र के गायन को सुनकर सोशल मीडिया लोगों उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।