इस वीडियो को देख नहीं होगा आखों पर यकीन, देखते-देखते जिंदा चिड़िया को निगल गई मकड़ी

Monday, Sep 21, 2020 - 12:15 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चिडिय़ा को खाते हुए एक मकड़ी को देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और पूछ रहे हैं क्या वाकई ऐसा होता है? यह वीडियो डरवाना भी है। 

54 सेकेंड के इस वीडियो में एविक्लिया मकड़ी एक चिडिय़ा को जिंदा निगल जाती है। मकड़ी धीरे-धीरे पक्षी को खाती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद उसे एक ही बार में खाने लगती है।  शायद हमसे से कई ऐसे हैं जिन्होंने आज से पहले ऐसा कुछ न देखा हो। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे कई हजारों लोग देख चुके हैं। ये वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी नहीं अब तक नहीं मिली है। ट्विटर पर यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कोने में जो मकडिय़ां हैं, वे हर दिन मजबूत हो रही हैं। वे तुम्हें सोते हुए देख रही हैं। 

 

Anil dev

Advertising