नहीं मिला स्ट्रेचर तो अपने पति को घसीटने पर मजबूर हुई महिला, वीडियो वायरल

Friday, Nov 18, 2016 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सरकारी अस्पताल में पति का इलाज कराने पहुंची महिला को वहां मौजूद स्टॉफ ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया, जिसके बाद महिला पति को रैंप पर घसीटते हुए वार्ड तक ले गई।

 

बीमार पति को रैम्प से घसीटकर ले जाना पड़ा
यह मामला आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के एक सरकारी हॉस्पिटल का है जहां स्ट्रेचर नहीं मिलने से परेशान एक महिला को अपने बीमार पति को रैम्प से घसीटकर ले जाना पड़ा। वह एक हाथ से अपने पति को घसीटते हुए दीवार के सहारे आगे बढ़ रही है। हैरान कर देने वाली बात तो ये रही कि इस दौरान किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। मामले के सामने आने के बाद सरकार ने जांच के आदेश देते हुए अस्पताल प्रशासन को और व्हीलचेयर की व्यवस्था करने को कहा है।

 

कर्मचारियों ने कर दिया स्ट्रेचर देने से मना
महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बीमार पति के अस्पताल कर्मचारियों ने स्ट्रेचर देने से मना कर दिया जिसके बाद वो अपने पति को घसीटकर लेकर गई।इस महिला का आरोप है कि उसके पति के पैर में इन्फेक्शन साथ था। जिसकी वजह से वह चल नहीं पा रहा था। बुधवार को डॉक्टरों ने उसके पति को पहली फ्लोर के दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा गया। महिला ने बताया कि शिफ्टिंग के लिए मैंने घंटों तक स्ट्रेचर तलाशा और स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन सबने अनसुना कर दिया। ऐसी हालत में मजबूरन पति को हाथ पकड़कर घसीटना पड़ा। इस घटना की वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 


 

Advertising