नागपुर में लॉकडाउन से पहले सब्जी खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, मजाक बनी सोशल डिस्टेंसिंग

Saturday, Mar 13, 2021 - 11:06 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोविड-19 के मामलों में हाल में आई वृद्धि ने महाराष्ट्र की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के हालात को देखते हुए  उद्धव सरकार ने 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन या आशिंक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। जहां एक तरफ कई जिलोंं में स्कूलों और कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है तो वहीं होटलों एवं रेस्तरांओं को खुला रखने के समय में भी कटौती की गई है। हालांकि इस सब के बावजूद लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

नागपुर के कॉटन मार्केट से आई एक तस्वीर में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते साफ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल  राज्‍य सरकार ने नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा तक कर दी है। लॉकडाउन शुरू होने से पहले  हले बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने के लिए टूट पड़े। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई, हद से ज्यादा लोग तो बीना मास्क के ही घूमते रहे।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर के साथ परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया है। कुछ लोंगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि  यह जरूरी था क्योंकि पहले छूट थी तब लोगों ने उसका दुरुपयोग किया। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे थे न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। वहीं  पुणे की बात करें तां यहा नई पाबंदियों के तहत स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि होटलों एवं रेस्तरांओं को रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी और घर तक खाना पहुंचाने की सेवा रात 11 बजे तक ही मिलेगी।

ये हैं नए नियम

  • होटल और रेस्तरांओं का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करने की अनुमति होगी और उन्हें एक बोर्ड लगाना होगा जिसमें एक समय में अधिकतम लोगों के उपस्थित होने की अनुमति संबंधी जानकारी होगी।
  •  लोगों को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक बिना वजह सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी।
  •  इसके साथ ही शादी, अंतिम संस्कार, राजनीतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक होगी एवं इस नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
  • कई शहर के पार्क और उद्यान शाम को बंद रहेंगे, हालांकि, सुबह की सैर के लिए इनको खोला जाएगा।
  • मॉल और मल्टीप्लेक्स का परिचालन रात में 11 बजे तक होगा।
  •  

vasudha

Advertising