देश में अब तक 162 करोड़ से ज्यादा लगी कोरोना वैक्सीन की डोज़- स्वास्थ्य मंत्रालय

Monday, Jan 24, 2022 - 09:42 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 162.77 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडे के अनुसार, सोमवार शाम सात बजे तक टीके की 49 लाख (49,52,290) खुराकें दी गईं जिससे अभी तक दी गई टीके की खुराक की संख्या बढ़कर 1,62,77,06,092 हो गई है। 

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 87 लाख (87,33,359) से अधिक एहतियाती खुराक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दी गई है।साथ ही 15-18 आयु वर्ग के 4,25,44,326 किशोरों को पहली खुराक दी गई है। 

पिछले साल 16 जनवरी को देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दो फरवरी 2021 से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। बाद के चरणों में अन्य समूहों को टीका देने की शुरुआत की गई। इस साल तीन जनवरी को 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका देने का अभियान शुरू हुआ। 

Pardeep

Advertising