अमरनाथ यात्रा: मोदी राज में नहीं टूट पाया मनमोहन राज का रिकार्ड!

Tuesday, Jul 31, 2018 - 02:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू: दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में 33वें दिन तक करीब ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यह आंकड़ा पिछले दो साल में सबसे अधिक है। लेकिन मोदी राज में मनमोहन राज का रिकार्ड नहीं टूट पाया। 2014 में मनमोहन राज में 3,72,909 (सबसे अधिक) श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 28 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 33वें दिन कल 3,827 श्रद्धालुओं के हिम शिवलिंग में दर्शन किए और इनके साथ ही पवित्र गुफा पहुंचकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,62,314 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 40वें दिन 2,60,003 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। वहीं इस साल यह आंकड़ा 33वें दिन ही इतना ऊपर पहुंच गया है। 

 

एक नजर पिछले आंकड़ों पर:

  • 2016 में 2,20,490 श्रद्धालु
  • 2015 में 3,52,771 श्रद्धालु
  • 2014 में 3,72,909 श्रद्धालु (सबसे अधिक) 
  • 2013 में 3,53,969 श्रद्धालु

 

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए दो आधार शिविरों से आज जम्मू से 588 श्रद्धालुओं का इस साल का सबसे छोटा जत्था रवाना हुआ।  उन्होंने बताया कि 19 वाहनों का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा गंदेरबल जिले में बालटाल और अनंतनाग जिले में पहलगाम के दो मार्गों से चल रही है।  यह यात्रा 26 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।      

kirti

Advertising