पहाड़ी इलाकों में हुआ ताजा हिमपात, खिल उठे सैलानियों के चेहरे

Saturday, Jan 12, 2019 - 04:37 PM (IST)

जम्मू:  जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से ताजा हिमपात होने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है वहीं पटनीटॉप में बर्फबारी होने से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। जम्मू सहित बाहरी राज्यों से पर्यटक बर्फबारी का पत्नीटॉप पहुंच रहे हैं।  
  


बीते कल से रियासत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक हिमपात की चेतावनी जारी की है। जवाहर सुरंग के पास भी बर्फबारी हुई है।
 

Monika Jamwal

Advertising