12 नवंबर से जम्मू कश्मीर में होगा मौसम खराब, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 08:43 PM (IST)

श्रीनगर: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जम्मू कश्मीर में 12 नवंबर से मौसम खराब होगा जोकि 15 तक रहेगा। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी और हाईवे भी बंद हो सकता है। मेट विभाग के निदेश सोनम लोटस के अनुसार मौसम में बदलाव हो रहा है और 12 से बर्फबारी और बारिश की संभावना है।


उन्होंने कहा कि कश्मीर में विभाग मौसम की सटीक भविष्यवाणी कर रहा है। लोटस ने कहा कि पिछले शनिवार जिस तरह से बर्फबारी हुई है इस बार ऐसा नहीं होगा। बर्फबारी की क्षमता कुछ कम रहेगी। उन्होंने 14 नवंबर को मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। 15 के बाद आगे मौसम साफ रहेगा। बीते शनिवार को श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News