बर्फ से सफेद हुई घाटी , श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी

Tuesday, Dec 12, 2017 - 11:43 AM (IST)

श्रीनगर: मंगलवार को श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। गर्मियों की राजधानी में सोमवार से ही बारिश हो रही थी। इसी के साथ शुष्क ठंड समाप्त हो गई है। सुबह लोग उठे तो उनके घरों की छतें और आंगन बर्फ से भर गए थे। हर जगह- बर्फ ही बर्फ दिख रही है। जहां एक तरफ बच्चे बाहर बर्फ में खेलने के लिए घरों से बाहर आ गए वहीं बजुर्गों को घर के अन्दर कंबलों और रजाइयों में बैठे देखा गया। घाटी के तकरीबन सभी इलाकों में बर्फबारी हुई है। बर्फ गिरने से कश्मीर के तापमान में काफी गिरावट आ गई है।
 

Advertising