कश्मीर के गुरेज में हिमस्खलन, कई मकान दबे

Friday, Feb 22, 2019 - 02:25 PM (IST)

श्रीनगर: बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भारी हिमस्खलन होने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। हिमस्खलन गुरेज के खांडियाल गांव में हुआ। अपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बचाव कार्य चलाया। किसी तरह की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।


वहीं भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीसरे दिन भी बंद है। रामबन जिले में 20 से ज्यादा स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार 140 के करीब वाहन और 300 के करीब यात्री फंसे हुये हैं। ट्रेफिक विभाग का कहना है कि मलबा हटते ही सबसे पहले फंसे हुये वाहनों को निकाला जाएगा।
 
 

Monika Jamwal

Advertising