बडगाम में हिमस्खलन, सुरक्षित निकाले गये 7 परिवार

Thursday, Feb 07, 2019 - 12:51 PM (IST)

श्रीनगर: मध्य कश्मीर के बडगाम में वीरवार को एक गांव में हिमस्खलन की चपेट में आ गया। रिपोर्ट के अनुसार खाग तहसील के अप्पर कोकरबाग के गांव जोगियार में अचानक से आए हिमस्खलन में कुछ परिवार फंस गये। बचाव कर्मियों ने फौरन कार्रवाई करते हुये सात परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया। 


फिलहाल किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। बचाये गये सात परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने शुंगलीपोरा, सुगम और सुथारन क्षेत्रों के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। यह सभी क्षेत्र हिमस्खलन जोन वाले एरिया में आते हैं। जम्मू कश्मीर में दो दिनों से बर्फबारी और बारिश हो रही है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising