स्मृति ईरानी का सोनिया गांधी के नाम खुला खत, सुनाई खरी-खोटी

Thursday, Aug 10, 2017 - 11:07 AM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में विशेष चर्चा के दोरान भारत छोड़ो आंदोलन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि यह 2014 में उनकी पार्टी की हार से पहले तक छाए रहे नेहरु वंश के नियंत्रण को खोने की ‘‘लंबी, दयनीय हताशा’’ है।

फेसबुक पोस्ट में स्मृति ने कहा कि सोनिया ने यह साबित किया कि पारिवारिक संबंध अन्य चीजों से ऊपर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा में अपने भाषण में भाजपा नीत सरकार पर परोक्ष निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अंधकार की ताकतें लोकतंत्र की जड़ें नष्ट प्रयास कर रही हैं?

Advertising