स्मृति ईरानी ने खोला राज, बताया- आखिर क्यों भारतीय महिलाएं चलती हैं पति के पीछे

Friday, Jan 03, 2020 - 03:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आपने अक्सर कई भारतीय महिलाओं को अपने पति के पीछे-पीछे चलते देखा होगा। हालांकि धीरे-धीरे यह परंपरा खत्म होती जा रही है। भारतीय महिलाएं अपने पति के पीछे क्यों चलती हैं इस राज पर से पर्दा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाया है। बता दें कि स्मृति ईरानी का एक पुराना वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे खूब पसंद किया जा रहा है। साल 2018 में नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्मृति ईरानी ने भाषण दिया था, इसी में उन्होंने बताया था कि महिलाएं किस कारण से पति के पीछे चलती हैं। तब भी इस वीडियो को काफी पंसद किया गया था।

 

स्मृति ने कहा था कि मुझे कहा जाता है कि तुम थोड़ी रूढ़िवादी हो, पति से दो कदम पीछे चलती हो और तुम जैसी महिलाओं की प्रॉब्लम ही यही है। मैंने कहा प्रॉब्लम नहीं है...भगवान ने कहीं न कहीं निश्चित किया, संस्कार कुछ ऐसे दिए हैं कि हिन्दुस्तान की महिला ने ये सोचा कि अगर पति कभी डगमगा जाए, तो थामने की हिम्मत सिर्फ मुझमें है, इसलिए उससे एक कदम पीछे चलती हूं। इससे पहता चलता है कि भारतीय महिलाएं कितनी शक्तिशाली होती हैं। इस वीडियो तो 'लॉजिकल थिंकर' नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इसे टिक-टॉक के साथ जोड़ कर बनाया गया है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Seema Sharma

Advertising