स्मृति ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

Monday, May 22, 2017 - 08:19 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में अराजकता एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था के आरोपों पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए आज कहा कि जैसे जैसे समय बीत रहा है, ‘सूक्ष्म विपक्ष सिकुड़ता जा रहा है।’

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘भाजपा की दृश्यता एवं स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के चुनावों में सिद्ध हो चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है जहां से राहुल स्वयं आते हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जैसे जैसे समय बीत रहा है, सूक्ष्म विपक्ष सिकुड़ता जा रहा है।’’ राहुल द्वारा झारखंड और उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और हाल की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यह राज्य सरकार का विषय है और झारखंड सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

Advertising