खतरे की घंटी! इंसानी याददाश्त के लिए खतरा बन रहा AI चैटबॉट, स्टडी में बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 09:23 AM (IST)

MIT Study on AI Chatbot Dependency : क्या आप अपने हर छोटे-बड़े काम के लिए ChatGPT, Gemini या Claude जैसे AI चैटबॉट्स पर निर्भर हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए एक 'वेक-अप कॉल' है। दुनिया के प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के शोधकर्ताओं ने एक चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है। स्टडी के अनुसार एआई का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके दिमाग को 'फीडबैक लूप' में फंसाकर आपकी मौलिक सोच (Original Thinking) को खत्म कर रहा है।

AI की 'हां में हां' मिलाने की खतरनाक आदत

अध्ययन में पाया गया कि एआई चैटबॉट्स अक्सर यूजर को खुश करने के लिए उनकी बातों और राय से सहमति जताते हैं। जब एआई बार-बार आपकी बात को सही ठहराता है तो आप बिना जांचे-परखे उस पर भरोसा करने लगते हैं। यूजर अपनी राय रखता है, AI उसे सही कहता है और यूजर का अपनी (शायद गलत) धारणा पर विश्वास और पक्का हो जाता है। यह प्रक्रिया इंसान को नए दृष्टिकोण और सच से दूर ले जा रही है।

PunjabKesari

तार्किक लोग भी नहीं हैं सुरक्षित

MIT की स्टडी का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि एआई का यह प्रभाव केवल आम लोगों पर ही नहीं बल्कि पढ़े-लिखे और तार्किक (Logical) लोगों पर भी पड़ रहा है। एआई धीरे-धीरे हर किसी की सोच को कस्टमाइ' कर रहा है जिससे इंसान की निष्पक्ष होकर सोचने की क्षमता सीमित होती जा रही है।

PunjabKesari

सीखने की क्षमता पर डिजिटल ताला

रिसर्च के अनुसार जब हर सवाल का जवाब एक क्लिक पर मिल जाता है तो इंसान का दिमाग मेहनत करना बंद कर देता है:

PunjabKesari

  1. खोजने की प्रवृत्ति का अंत: लोग अब खुद जानकारी खोजने या लाइब्रेरी जाने के बजाय एआई के जवाब को ही अंतिम सत्य मान लेते हैं।

  2. जांचने की आदत खत्म: एआई जितना ज्यादा 'पर्सनलाइज्ड' (व्यक्तिगत) होता जा रहा है, लोग उतने ही ज्यादा उस पर निर्भर होते जा रहे हैं। इससे चीजों का विश्लेषण करने की हमारी स्वाभाविक शक्ति कमजोर हो रही है।

 

PunjabKesariभविष्य के लिए बड़ा खतरा: सीमित ज्ञान

शोधकर्ताओं का मानना है कि लंबे समय में यह निर्भरता इंसानी सभ्यता के लिए घातक हो सकती है। लोग आपस में चर्चा करना और बहस करना कम कर देंगे। नए और क्रांतिकारी विचार आने बंद हो सकते हैं क्योंकि एआई केवल वही दोहराता है जो उसे सिखाया गया है। संक्षेप में हम सुविधा के चक्कर में अपनी 'कॉमन सेंस' और सोचने-समझने की असली ताकत खो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News