Skymet ने जारी किया पूर्वानुमान, बताया साल 2021 में कैसा रहेगा देश का मानसून

Monday, Feb 01, 2021 - 04:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: निजी मौसम पूर्वानुमान कंपनी ‘स्काईमेट वेदर' (Skymet Weather) ने 2021 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है। साल 2019 और 2020 में दक्षिण-पश्चिम मानसून में बारिश सामान्य से अधिक हुई थी। ‘ला नीना', जो प्रशांत सागर के जल के शीतलन से जुड़ा है, भारतीय मानसून को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। ‘स्काईमेट वेदर' ने कहा कि अभी प्रशांत महासागर में पर्याप्त ठंडक है और ला नीना की स्थितियां चरम पर हैं।

 

समुद्र की सतह के तापमान (SST) के जल्द ही बढ़ने और ला नीना के जारी रहने की संभावना में गिरावट आएगी। उसने कहा कि मानसून आने पर यह लगभग 50 फीसदी तक घट जाएगा। उसने कहा कि इस साल मानसून सामान्य रह सकता है, जिसकी शुरुआत ठीक-ठाक और इसके खत्म होने तक इसमें बारिश के सामान्य से अधिक होने का अनुमान है।

Seema Sharma

Advertising