सुकास्ट ने आयोजित किया डाॅग शो, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

Tuesday, Oct 12, 2021 - 01:23 PM (IST)

जम्मू: शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आॅफ एग्रिकल्चरल एंड साइंसज (सुकास्ट) ने जम्मू में एक डाॅग शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुतों की नस्लों ने भाग लिया।


शो में आई मानवी खजूरिया ने बताया कि कुते अपने मालिकों संग शो में आए और उन्होंने विभिन्न गतिविधियां की। कुतों को उनकी गतिविधियों के अनुसार पुरस्कृत भी किया गया।


युनिर्विसटी हर वर्ष किसान मेले के दौरान इस तरह के शो का आयोजन करती है। कोविड 19 के दौरान जानवर, विशेषकर पालतु जानवर भी प्रभावित हुये और वे घर की चारदीवारी तह ही रह गये।


एक अन्य भागीदारी उमेश शर्मा ने कहा, एक शो में इस तरह के कई प्रजाति के कुतों को देखकर अच्छा लगा। मालिकों ने उन्हें काफी अच्छे से पाला है।वहीं दिल्ली से आए अमनदीप ने कहा, मुझे काफी अच्छा लगा। मैं अपना पालतु कुता साथ लेकर आया। उसने कई गतिविधियों में भाग लिया। पशु प्रेमी होने के नाते मैं काफी कुछ सीखा भी। लोग काफी अच्छे से अपने जानवरों का ध्यान रखते हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising