त्रिपुरा में छह तृणमूल विधायक होंगे भाजपा में शामिल

Friday, Jul 21, 2017 - 10:18 PM (IST)

अगरतला: त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के छह विधायकों ने जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का शुक्रवार को फैसला किया। विधायक रॉय बर्मन ने छह विधायकों और उनके समर्थकों के साथ बैठक के बाद कहा उनकी दो सप्ताह पहले भाजपा के शीर्ष अधिकारियों से शुरुआती बातचीत हुई है और जैसा कि पहले से तय था तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से अनबन होने के बाद हमने राष्ट्रपति पद के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया। 

औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल 
बर्मन ने कहा,"हम अगले कुछ दिन बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे और औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।" हमें फिलहाल यह पता नहीं है कि भाजपा में शामिल होने के बाद क्या पार्टी हमारे लिए अगरतला में रैली का आयोजन करेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि जिला समिति, राज्य समिति और दोनो समितियों के सभी सदस्यों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी(माकपा)को हराने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाने का आह्वान किया। 

Advertising