सीताराम येचुरी ने जन रक्षा यात्रा पर साधा निशाना, कहा- RSS हिंसा भड़काने की जिम्मेवार

Wednesday, Oct 04, 2017 - 07:29 PM (IST)

केरल: गत दिनों भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा का आरोप माकपा पर लगाया है। जिसके खिलाफ भाजपा ने जन रक्षा यात्रा भी शुरु की हुई है। इस यात्रा पर निशाना साधते हुए माकपा के नेता सीताराम येचुरी ने मीडिया को बताया कि केरल में भड़की हिंसा का पूरा चक्र RSS द्वारा ही उत्पन्न किया गया है।

केरल में वाम लोकतान्त्रिक मोर्चे की जीत के दिन से ही भाजपा संघ ने हिंसा की शुरुआत की और आज भी उनकी हिंसा जारी है। उनकी यह कार्रवाई उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। येचुरी ने कहा कि भाजपा-संघ परिवार की शुरू से ही यही चाल और तरकीब रही है कि समाज में धार्मिक वैमनष्य फैलाए और दंगे करा कर ध्रुवीकरण कर दे। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ ने पहले बंगाल में यह सब करने के बाद वह केरल में भी यही कर रही है।

भाजपा हमें शांति का सबक न सिखाए
वहीं माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा ''भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन माकपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला, सही मायने में हमें धमकी देने के समान है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक हिंसा की अब तक की सभी घटनाओं की जांच में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की भूमिका सामने आई है। करात ने केरल की यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा ''जिनके हाथ निर्दोष लोगों के खून से रंगे हैं वे आज केरल में घूम कर हमें शांति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Advertising