कला और खेल को रखें राजनीतिक विवाद से दूर: येचुरी

Sunday, Oct 02, 2016 - 01:57 AM (IST)

कोलकाता: माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाडिय़ों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन को बंद किया जाना चाहिए। येचुरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि कला और खेल और ऐसी अन्य चीजों को राजनीतिक विवाद से दूर रखा जाए।


उन्होंने कहा कि देश को ऐसी बातों से ऊपर उठकर कला और खेल के साथ उसी रूप में व्यवहार करना चाहिए जैसे वे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी या कलाकार के खिलाफ तभी कार्रवाई कर जाए जब वे किसी देश विरोधी कार्य में संलिप्त पाए जाएं।


वाम दल भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर दोबारा तनाव नहीं चाहता हैं। येचुरी ने यह बयान पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाडिय़ों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर दिया है।

Advertising