स्मारकों के परिसर, सौ मीटर के दायरे में एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक की अनुमति नहीं

Wednesday, Oct 02, 2019 - 07:52 PM (IST)

नई दिल्लीः पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बुधवार को घोषणा की कि ऐतिहासिक स्मारकों के परिसर और इसके आसपास सौ मीटर के दायरे में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश से एकल उपयोग के प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील करने के बाद पटेल ने यह घोषणा की।

पर्यटन मंत्री ने कहा, ‘‘स्मारकों और इनके सौ मीटर के दायरे में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।'' ' वह यहां ‘पर्यटन पर्व' की शुरुआत के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे।

बहरहाल, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सरकार ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की योजना टाल दी है। अधिकारियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती और नौकरियां जाने के बीच छह चीजों को प्रतिबंधित करना उद्योग जगत के लिए ठीक नहीं रहता।

 

Yaspal

Advertising