वाइस एडमिरल के.बी सिंह नौसेना के उप प्रमुख नियुक्त

Friday, May 27, 2016 - 11:05 PM (IST)

नई दिल्ली: वाइस एडमिरल के.बी. सिंह को नौसेना उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वाइस एडमिरल सिंह को नौसेना उप प्रमुख तथा वाइस एडमिरल कार्वे को दक्षिणी कमांड का प्रमुख बनाया गया है।

इसके अलावा वाइस एडमिरल जी अशोक को नौसेना स्टाफ के डिप्टी चीफ तथा एडमिरल ए.के. चावला नए कार्मिक प्रमुख होंगे। वाइस एडमिरल सुनील लांबा को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया जो 31 मई को पदभार संभालेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धवन 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
Advertising