बहन की शादी में सिंगर गा रहा था गाना, विदाई से पहले हुई भाई की मौत

Tuesday, Apr 25, 2017 - 12:19 PM (IST)

भोपालः एक लोकगीत गायक अपनी बहन की शादी में गाना गा रहा था, सभी तरफ खुशी का माहौल था लेकिन कुछ ही पलों उस परिवार की खुशियां छिन गईं। लोकगीत गायक ब्रजेश बरहा गाना गा रहे थे कि रात करीब 3 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की ब्रजेश बरहा एण्ड पार्टी खुद की है।  27 वर्ष की आयु में ही ब्रजेश ने अशोकनगर के अतिरिक्त झांसी, गुना में भी लोक कला एवं लोक संगीत की प्रस्तुति देकर अपना एक अलग ही स्थान बनाया हुआ था। उनके द्वारा पेश की जाने वालीं बुन्देली हास्य लोकगीत, राई, जवाबी राई, ख्याल, फाग, देवी गीत एवं भजनों की प्रस्तुति लोगों का मन मोह लेते थे।

देवी जागरणों, राजनीतिक पार्टियों में प्रस्तुति देने के साथ ही जनगीत गाने में भी पीछे नहीं थे। वह त्वरित समस्या पर खुद गीत लिखते और गाते थे। खुद संगीत और गीत में निपुणता के साथ ही उनकी मण्डली में हर समय गायिकाएं और अन्य कलाकार तत्पर रहते थे। वह आकाशवाणी एवं दूरदर्शन भोपाल पर भी अपनी प्रस्तुति दे चुके थे। जनगीतों के साथ अन्य गीतों एवं संदेशों में उनकी आवाज रिकॉर्ड की जाती थी। उनकी कलाकारी के विधायक, और कई बड़े अधिकारी तक कायल थे। ब्रजेश प्रति वर्ष होने वाले युवा उत्सव कार्यक्रम में भी अपनी कला के रंग बिखेर चुके हैं। इसके अतिरिक्त शादी-विवाह, जन्मदिन, जलसा में लोक राई नृत्य का कार्यक्रम कर वह जिले के उभरते गायक कलाकार के रूप में प्रसिद्धी पा रहे थे।

 

Advertising