चुनाव प्रचार करते-करते सिंगर बने संबित पात्रा, गाया रोमांटिक गाना

Saturday, Apr 20, 2019 - 11:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडिशा की पुरी सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एआर रहमान का मशहूर गाना 'तुम मिले, दिल खिले' गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को खुद संबित पात्रा ने शेयर किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर संबित पात्रा का खाना खाते हुए फोटो वायरल हुआ था।

वीडियो पोस्ट करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, 'पुरी में एक बड़ी आबादी तेलुगु भी है। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने एक प्रसिद्ध तेलुगु गाना ऑन डिमांड गाया। भीड़ ने इसे काफी सराहा, विश्वास नहीं होता? देखना चाहिए! मेरे आराध्य तेलुगु मित्रों को ढेर सारा प्यार।

बता दें, संबित पात्रा की एंट्री जब से पुरी लोकसभा सीट पर हुई यहां की चुनावी जंग देश भर में चर्चा का विषय बन गई। बीजेपी प्रत्याशी कभी गरीबों के घर खाना खाते दिखते हैं, तो कभी कड़क धूप में अपने लिए वोट मांगते हुए। कई बार सोशल मीडिया संबित पात्रा अपने अनोखे चुनाव प्रचार के लिए ट्रेंड भी कर चुके हैं।
 

 

Yaspal

Advertising