दिग्विजय का सवाल- मुस्लिम कैदी ही जेल तोड़कर भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं?

Tuesday, Nov 01, 2016 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्ली: भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार हुए सिमी के 8 आतंकियों के एनकाउंटर पर राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं।

दिग्विजय ने उठाए ये सवाल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए। हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, क्या समस्या है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हमें पुलिस और अधिकारियों पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति छोड़नी चाहिए। तथ्य सामने आएंगे। 

सोनिया गांधी स्पष्ट करें रुख
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुझे सोनिया गांधी से पूछना होगा कि जो दिग्विजय सिंह कह रहे हैं क्या कांग्रेस पार्टी उसकी साथ खड़ी है? दिग्विजय सिंह ने पहले बाटला हाउस एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए थे और बाद में सोनिया गांधी को कहना पड़ा था कि यह पार्टी लाइन नहीं है। इस बीच एनआईए के डीजी शरत कुमार ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। एनआईए जल्द मामले की जांच शुरू कर सकती है। 

Advertising